तू किसी रेल सी गुज़रती है

 

तू किसी रेल सी गुज़रती है - Tu Kisi Rail Si Guzarti Hai

Movie/Album: मसान (2015)

Music By: इंडियन ओशन

Lyrics By: वरुण ग्रोवर 

Performed By: स्वानंद किरकिरे

https://youtu.be/zpf8hrbT2d0



तू किसी रेल सी गुज़रती है

मैं किसी पुल सा थरथराता हूँ

तू भले रत्ती भर ना सुनती हो

मैं तेरा नाम बुदबुदाता हूँ

किसी लम्बे सफर की रातों में

तुझे अलाव सा जलाता हूँ


काठ के ताले हैं, आँख पे डाले हैं

उनमें इशारों की चाबियाँ लगा

रात जो बाकी है, शाम से ताकी है

नीयत में थोड़ी खराबियाँ लगा

मैं हूँ पानी के बुलबुले जैसा

तुझे सोचूँ तो फूट जाता हूँ

तू किसी रेल सी गुज़रती है

मैं किसी पुल सा थरथराता हूँ

Live concert version by INDIAN OCEAN'S Rahul Ram

I watched Masaan two days ago on Netflix and I can really say that it's a beautiful movie with all its implications and immersions in Indian society. its colors, joys, disappointments, hopes, arrivals and departures, but at the same time it touches all the people of our immense world.

Great Movie, Great Songs, Great Talents, Great Voices. Greetings to all, without exception !! Hats off to Varun Grover. Such a subtle meaning of each and every word. He is extremely good at this age waiting for his work when he turns 50.

Listening this song makes the whole mind and body shiver !




When you watch the movie, songs get more immensive. Other two songs Bhor and Man Kasturi Re are also live Impressions. The movie is completely pure or raw i should say...same the songs are.


"तू किसी रेल सी गुजरती है, मै किसी पूल सा थरथराता हू". 

These lines Have its own feel. 

I'm actually glad that this song is underrated. Some masterpiece deserve to be know only by a few people with best taste!

Only first two lines are taken from Dushyant Kumar's poem and other lyrics were written by Varun Grover. Here is the original masterpiece by Dushyant Kumar

तू किसी रेल सी गुज़रती है मैं पुल सा थरथराता हूं: दुष्यंत कुमार


मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ

वो ग़ज़ल आपको सुनाता हूं 


एक जंगल है तेरी आंखों में

मैं जहाँ राह भूल जाता हूं 


तू किसी रेल-सी गुज़रती है

मैं किसी पुल-सा थरथराता हूं 

तू किसी रेल सी गुज़रती है: दुष्यंत कुमार

हर तरफ़ ऐतराज़ होता है

मैं अगर रौशनी में आता हूं 


एक बाज़ू उखड़ गया जबसे

और ज़्यादा वज़न उठाता हूं 

🙏🙏


मैं तुझे भूलने की कोशिश में

आज कितने क़रीब पाता हूं 


कौन ये फ़ासला निभाएगा

मैं फ़रिश्ता हूं सच बताता हूं

Comments

Popular posts from this blog

"घर" by पियूष मिश्रा

"गलतफहमी"

"वक़्त"